{"_id":"591403e64f1c1ba74a850b32","slug":"uttar-pradesh-ips-sanjiv-tyagi-s-father-shot-dead-in-ghaziabad-s-kavi-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS संजीव त्यागी के पिता की गोली लगने से मौत, पुलिस को परिवार पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS संजीव त्यागी के पिता की गोली लगने से मौत, पुलिस को परिवार पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 May 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
गाजियाबाद के राजनगर की पॉश कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह आईपीएस संजीव त्यागी के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आईपीएस संजीव त्यागी के पिता की संदिग्ध मौत हुई है। ये घटना थाना कविनगर इलाके के राजनगर में घटित हुई है।
पुलिस को शक है कि की इस घटना के पीछे कोई पारिवारिक विवाद हो सकता है। गोली लगने के बाद परिवार के लोग ही उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची गाजियाबाद पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। बता दें कि आईपीएस संजीव त्यागी इस समय लखनऊ में कॉपरेटिव सेल में एसपी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन