फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to hide and supply illegal weapons in the cane of ghee

घी के केन में छिपाकर सप्लाई करते थे अवैध हथियार, जीजा-साला गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2019 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Used to hide and supply illegal weapons in the cane of ghee
गोरखधंधा... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। आरोपी घी के केन में हथियार रखकर सप्लाई करते थे। आरोपियों की कार में रखे घी के दो केन से .32 बोर की 26 पिस्टल और कई मैगजीन बरामद की गई हैं। आरोपी मध्यप्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, स्पेशल सेल ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। जांच के दौरान पता लगा कि भींड (मध्यप्रदेश) निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई कर रहा है। सेल को सूचना मिली थी कि जितेन्द्र अपने साथी के साथ गाजीपुर रोड (गाजीपुर) में कार से हथियारों की खेप लेकर आएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी की। मौके पर आई महिंद्रा बोलेरो कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने बैरीकेड्स लगाकर कार को रोक लिया। कार से जितेन्द्र उर्फ जीतू और आगरा निवासी उसके साले राज बहादुर को दबोच लिया। कार में घी के 15-15 किलो के दो केन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेन्द्र सूरत (गुजरात) में अपने मामा के पास रहता था। वर्ष 2013 में ये भींड (मध्यप्रदेश) में रहने वाली मौसी के पास चला गया। यहां पर ये गांव के ही अवैध हथियार तस्कर राजू के संपर्क में आया। राजू के कहने पर ये हथियार सप्लाई करता था। शुरू में ये आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। बाद में ये मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी में सप्लाई करता। इसने गोरखधंधे में अपने साले राज बहादुर को वर्ष 2018 में शामिल किया।


केन में ऐसे रखते थे हथियार
कार में रखे घी के दो केन से हथियार बरामद किए गए। एक केन में 12 व दूसरे में 14 पिस्टल रखी हुई थीं। आरोपी हथियारों को प्लास्टिक की थैली में पैक कर केन के अंदर रखते थे। इसके बाद उनके ऊपर प्लास्टिक की थैलियां रख देते थे। इसके बाद केन में गर्म कर घी डाल देते थे। जब ये घी जम जाता तो नीचे कुछ रखा होने का पता नहीं लगता था। कैन का वजन 15 किलो ही रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed