फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Airport to Noida, Ghaziabad Fare News in Hindi: UPSRTC to avail taxi to people going to noida ghaziabad from IGI but cost is 10 thousand rupees

दिल्ली: एयरपोर्ट से टैक्सी द्वारा नोएडा-गाजियाबाद जाने पर देने होंगे 10 हजार रुपये

Thu, 14 May 2020 02:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi Airport to Noida, Ghaziabad Fare News in Hindi: UPSRTC to avail taxi to people going to noida ghaziabad from IGI but cost is 10 thousand rupees
दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी द्वारा नोएडा-गाजियाबाद जाने पर देने होंगे 10 हजार रुपये - फोटो : Social media

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(आईजीआई) से नोएडा और गाजियाबाद जाने वालों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन कॉर्पोरेशन (यूपीएसआरटीसी) गाड़ियों का इंतजाम करेगा, लेकिन इसकी भारी भरकम कीमत लोगों को चुकानी पड़ेगी। आईजीआई हवाई अड्डे से 250 किलोमीटर की दूरी तक यूपी में कहीं भी जाना हो तो आपको टैक्सी किराया 10 हजार रुपये तक देना पड़ सकता है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान जब लोग विशेष फ्लाइटों और ट्रेनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान हो रहे हैं ऐसे में यूपीएसआरटीसी सेडान टैक्सी लेने पर 10 हजार लेगी और एसयूवी लेने पर 12 हजार तक वसूलेगी। अगर आपकी यात्रा 250 किमी. से अधिक होती है तो आपको अतिरिक्त पैसे देने होंगे।
विज्ञापन


अगर आप इतना पैसा नहीं खर्च कर सकते तो आपको बसें भी आपके गंतव्य तक छोड़ देनी लेकिन उसके लिए भी आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। 100 किलोमीटर तक नॉन-एसी बस में यात्रा के लिए आपको प्रति सीट के 1000 रुपये और एसी बस के 1320 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने 9 मई को कॉर्पोरेशन के नोएडा गाजियाबाद रीजनल प्रबंधक को पत्र जारी करते हुए सूचित किया था कि वो लोग वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से आने वाले लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस पत्र में निर्देश है कि, कॉर्पोरेशन एयरपोर्ट पर टैक्सी और बस उपलब्ध कराएगी। जिन लोगों को दिल्ली सरकार यात्रा की अनुमति दे देगी और उनमें कोविड-19 को लक्षण नहीं होंगे, वो इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

इस पत्र में ये भी लिखा है कि 250 किलोमीटर तक के लिए टैक्सी बुक करने पर 10 हजार रुपये लगेंगे। हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 40 रुपये अधिक देने होंगे। अगर एसयूवी बुक की जाए तो शुरुआती 250 किलोमीटर तक 12 हजार रुपये लगेंगे और हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 50 रुपये देने होंगे। साथ ही टैक्सी में ड्राइवर के अलावा सिर्फ दो लोग इस टैक्सी में बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed