फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   upsc students give 24 hours to modi government on csat

सीसैट: सरकार को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम

Sun, 03 Aug 2014 01:21 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
upsc students give 24 hours to modi government on csat

दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा से सी-सैट हटाने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सोमवार से देशभर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने इसके साथ ही छह अन्य मांगें भी जोड़ दी हैं। छात्रों ने अपनी मांगें पूरी करने के लिए सरकार को रविवार शाम छह बजे तक का समय दिया है। छात्रों ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आश्वासन के बाद सरकार पर मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र अधिकार मंच के सदस्य श्याम रुद्र पाठक ने निहत्थे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि अब वे सरकार को सात मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC छात्रों ने रखी सात मांगें

upsc students give 24 hours to modi government on csat

पाठक के मुताबिक, पहली मांग है कि सी-सैट को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। दूसरी मांग में 24 अगस्त की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने, तीसरी में हिंदी के सवाल के गलत होने पर अंग्रेजी के सवाल को सही मानने के नियम में बदलाव करते हुए हिंदी में लिखे सवाल को ही सही मानने की अपील की है।

चौथी मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी को अनिवार्य न मानने, पांचवीं में पेपर जांच में संबंधित विषय (हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा) के विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाना, छठी के तहत इंटरव्यू में छात्र द्वारा चुनी गई भाषा में सवाल पूछना और सातवीं में वर्ष 2011 में सी-सैट परीक्षा लागू होने के चलते उस सत्र के प्रभावित छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका देना शामिल है।

यूपीएससी परीक्षार्थियों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखा। धरने पर बैठे परीक्षार्थियों ने विरोध जताते हुए दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध किया। यहां सी-सैट से अधिक लाठीचार्ज का मुद्दा हावी रहा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी गूंजती रही।

आज है यूपीपीएससी की परीक्षा

upsc students give 24 hours to modi government on csat

उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा (पीसीएस) रविवार को आयोजित होगी। दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे लगभग 70 फीसदी छात्र उत्तर प्रदेश से हैं। इस परीक्षा के चलते यूपी के सभी छात्र शनिवार देर शाम तक अपने-अपने सेंटरों के लिए रवाना हो गए। परीक्षा के चलते शनिवार शाम से रविवार छह बजे तक दिल्ली में सन्नाटा रहेगा।

वहीं, मुखर्जी नगर और गांधी विहार में यूपीएससी परीक्षार्थियों के विरोध के चलते शनिवार को भी पुलिस का पहरा सख्त रहा।

इसके चलते छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि धारा 144 के चलते पुलिस छात्रों को उनके कमरों से बाहर आने पर जमा नहीं होने दे रही है। छात्रों के मुताबिक, शनिवार को पीसीएस परीक्षा देने के लिए ग्रुप में बस अड्डे तक जाने की इजाजत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed