'बिहारी दुल्हन' वाले बयान भड़के लालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बिहारी दुल्हन दिलाने के बयान पर चौतरफा गिर गए हैं। उन्होंने कहा था कि अगर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनती है तो हरियाणा के कुंआरे लड़कों की शादी बिहार की लड़कियों से करा देंगे।
उन्होंने कहा था कि भाजपा के किसान सम्मेलन में बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि बिहार में सुशील मोदी उनके यार हैं इसलिए वह कुंआरों की शादियां ढंग से कराएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई कुंआरा नहीं रहेगा।
इसके बाद उनके इस बयान की देशभर में आलोचना हो रही है। धनखड़ के इस बयान की पूर्वांचल की संस्थाओं समेत कांग्रेस, जदयू, राजद और एनसीपी ने कड़ी निंदा की है।
सुशील मोदी ने किया बचाव
कांग्रेस और एनसीपी ने इसे महिलाओं के प्रति भाजपा के सिद्धांतों की झलक बताया तो एनसीपी ने भाजपा से माफी मांगने की मांग की है। पूर्वांचल के कई संगठनों ने धनखड़ को 24 घंटे के अंदर माफी मांगने की चेतावनी दी है। संगठनों का कहना है कि धनखड़ के बयान से करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हरियाणा के विकास में बिहार मूल के लाखों लोग काम कर रहे हैं जो भाजपा नेता के बयान से आहत हैं।
उधर, धनखड़ के बयान पर उठे सियासी बवंडर के बाद बिहार के भाजपा नेता सुशील मोदी ने उनका बचाव किया है। सुशील मोदी ने कहा कि धनखड़ के बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। गौरतलब है कि हरियाणा में लिंगानुपात देश में सबसे कम है और यहां बड़ी संख्या में लड़के कुंआरे रह जाते हैं।
2011 की जनगणना के मुताबिक हरियाणा में 1000 पुरुषों के मुकाबले 879 महिलाएं हैं। गौरतलब है कि मोदी ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ की अहम जिम्मेदारी धनखड़ को सौंपी थी। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने धनखड़ के विवादित बयान पर यह कहकर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया कि उन्हें बयान सुना ही नहीं है।
मैं उनके कान कटवा दूंगाः लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की बेटियों के बारे में दिया गया ओपी धनखड़ का बयान आपत्तिजनक है। मैं उनका कान कटवा दूंगा।
जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि धनखड़ के फालतू आदमी हैं इसलिए उनके बयान को महत्व देने की जरूरत नहीं है। शादियां आपसी सहमति से होती हैं कोई जबरन नहीं करवा सकता।
वहीं, ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि यदि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य के कुंआरे लड़कों की शादी बिहार की लड़कियों से करा दूंगा। बिहार के नेता सुशील मोदी मेरे दोस्त हैं इसलिए शादियां ढंग से कराऊंगा। सरकार बनने पर हरियाणा में कोई कुंआरा नहीं रहेगा। मेरे बयान के कारण एक अच्छी चर्चा शुरू हुई है।