फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar over allegations of voting with fake ID cards; clashes at several colleges.

Delhi NCR News: जाली आई कार्ड से वोटिंग के आरोप पर हंगामा, कई कॉलेजों में झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
लॉ सेंटर-2 में एक छात्रा पकड़ी गई, एबीवीपी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान शुक्रवार को जाली आई कार्ड से मतदान कराने के आरोप को लेकर हंगामा हुआ। एबीवीपी ने एनएसयूआई पर लॉ सेंटर-2 (मॉर्निंग) में जाली पहचान पत्र के जरिए मतदान कराने का आरोप लगाया। संगठन ने आरोप लगाया कि तीन छात्राएं जाली आई कार्ड लेकर मतदान केंद्र पहुंची थीं। इनमें से एक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और उसके पास से जाली आई कार्ड बरामद किया गया, जबकि दो अन्य छात्राएं मौके से निकल गईं।
एबीवीपी का दावा है कि प्रारंभिक पूछताछ में पकड़ी गई छात्रा ने खुद को एनएसयूआई से जुड़ा बताया। संगठन के अनुसार, छात्रा ने 100 से अधिक जाली आई कार्ड तैयार किए जाने की जानकारी भी दी। एबीवीपी ने जाली कार्ड तैयार करने, उनके इस्तेमाल और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने में शामिल लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और प्रॉक्टोरियल टीम के सामने विरोध दर्ज कराया। प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

हंसराज और किरोड़ीमल के बाहर भिड़े कार्यकर्ता
हंसराज कॉलेज के बाहर नारेबाजी के दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर बाहरी और असामाजिक तत्वों को लाकर विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर बाहरी छात्रों के प्रवेश के प्रयास को लेकर भी विवाद हुआ। पुलिस ने स्थिति संभाली। पीजीडीएवी कॉलेज में झड़प के अलावा रामजस कॉलेज और कैंपस लॉ सेंटर के बाहर भी दो गुटों के भिड़ने की सूचना मिली। एबीवीपी ने किरोड़ीमल कॉलेज में बाहरी छात्रों के अवैध प्रवेश का आरोप लगाया।

कॉलेजों में सेल्फी पॉइंट, वेटिंग एरिया भी
मतदान के दौरान कई कॉलेजों में छात्रों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाए गए। हंसराज कॉलेज समेत अन्य परिसरों में मतदान के बाद छात्र-छात्राएं यहां फोटो खिंचवाते नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए कुछ कॉलेजों में टेंट लगाए गए थे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मतदान केंद्रों के पास वेटिंग एरिया भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed