फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar by Aam Aadmi Party and Bharatiya Janata Party councillors over misappropriation of funds and farm laws, at office of EDMC 

पूर्वी दिल्ली निगम कार्यालय में फंड की हेराफेरी और कृषि कानूनों को लेकर भिड़े भाजपा और आप के पार्षद

Mon, 28 Dec 2020 06:39 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 28 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Uproar by Aam Aadmi Party and Bharatiya Janata Party councillors over misappropriation of funds and farm laws, at office of EDMC 
आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षद भिड़े - फोटो : ANI

पूर्वी दिल्ली एमसीडी सदन की बैठक में सोमवार जमकर हंगामा हुआ। पक्ष व विपक्ष के बीच तीखीं नोकझोक हुई। हंगामा एमसीडी के बकाया पैसे, एमसीडी में भ्रष्टाचार व नये कृषि कानूनों को लेकर हुआ। इन मुद्दों पर आम आदमी पार्टी व भाजपा पार्षद एक दूसरे से भिड़ गए। आप ने सदन में 2500 करोड़ रुपये के एमसीडी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर पोस्टर लहाराया तो भाजपा पार्षदों ने एमसीडी के रूके हुए फंड को दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

 

 

हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि विपक्षी पार्टी से पार्षद गीता रावत मेयर के आसन तक पहुंच गईं। नेता विपक्ष मनोज कुमार त्यागी द्वारा पूर्व महापौर, बिपिन बिहारी से हाथापाई भी हुई। सदन में एजेंडे को भी फाड़ डाला गया। बैठक में हुए हंगामे के बाद मेयर निर्मल जैन ने नेता विपक्ष मनोज कुमार त्यागी व पार्षद माहिनी जीनवाल को उनके असंवेदनशील और असभ्य व्यवहार का हवाला देते हुए बैठक से 15 दिन तक के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्षद गीता रावत को अशोभनीय व्यवहार के कारण अनुशासात्मक कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्वी दिल्ली एमसीडी की साधारण सभा बुलाई गई थी। जैसे ही बैठक शुरू हुई नेता सदन प्रवेश शर्मा ने शोक प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी दल किसान बिल के पक्ष में बोल रहे थे। 

पूर्व दिल्ली के मेयर निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी निगम की साधारण सभा में विपक्षी पार्टी द्वारा अलोकतांत्रिक, असभ्य और अशोभनीय व्यवहार का उग्र प्रदर्शन किया गया। जिसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। जैन कहा कि पूर्वी दिल्ली की आम जनता के हितों को तांक पर रख-कर केवल सदन ना चलने देने की मंशा से हंगामा करना ओछी राजनीति का उदाहरण है।

आप का आरोप, भाजपा ने की आप पार्षदों से बदतमीजी
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नार्थ एमसीडी में हुए 2500 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर भाजपा पार्षदों ने %आप% पार्षदों के साथ बदतमीजी की। भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक दिन है। भाजपा के निगम पार्षद विपिन बिहारी जो कि पूर्व में मेयर के पद पर भी रह चुके हैं, उन्होंने महिला पार्षदों को गंदी गंदी गालियां दी, उनके साथ बदतमीजी की। भाजपा पार्षदों ने जूते चप्पल से आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर वार किया।


दुर्गेश पाठक का आरोप है कि अभद्रता से भाजपा को लगता है कि आप पार्षदो को डरा देगी। यह उनकी भूल है। अफसोस की बात है की जनता के मेहनत की कमाई में से टैक्स के रूप में दिए गए पैसे की चोरी की जांच के लिए जब आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने आवाज उठाई तो सारे नियम कानूनों को ताक पर रखते हुए, भाजपा के मेयर ने आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं नेता विपक्ष मनोज त्यागी पार्षद मोहिनी जीनवाल एवं स्टैंडिंग कमेटी की मेंबर गीता रावत को 15 दिन के लिए दनिष्कासित कर दिया। आप आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। किसी भी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed