फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP RERA will make help desk for flat buyers, complain, registration, order information available

फ्लैट खरीदारों के लिए हेल्प डेस्क बनाएगी यूपी रेरा, मिलेगी हर जानकारी

Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
देव कश्यप नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
UP RERA will make help desk for flat buyers, complain, registration, order information available
सांकेतिक तस्वीर

खरीदारों की सहायता के लिए सेक्टर गामा दो स्थित यूपी रेरा कार्यालय में हेल्प डेस्क बनेगी। हेल्प डेस्क पर शिकायत, पंजीकरण, आदेश जैसी हर जरूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही, खरीदारों को हर छोटी से छोटी जानकारी के लिए कार्यालय में इधर-उधर अधिकारियों के पास भटकना नहीं पड़ेगा। अगले सप्ताह से इस हेल्प डेस्क का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन


रेरा कार्यालय में रोजाना सैकड़ों खरीदार आते हैं। कुछ की सुनवाई होती है तो कुछ अपने प्रोजेक्ट और केस से जुड़ी जरूरी जानकारी लेने आते हैं, लेकिन उन्हें आसानी से जानकारी नहीं मिल पाती। जानकारी कहां से मिलेगी, इसका पता काफी देर में चलता है। कई बार जानकारी भी नहीं मिल पाती। खरीदारों की इस समस्या के लिए यूपी रेरा ने हेल्प डेस्क शुरू करने का फैसला लिया है। रेरा अफसरों ने बताया कि हेल्प डेस्क पर एक कर्मचारी तैनात रहेगा। उसे एक कंप्यूटर दिया जाएगा। जिस पर खरीदारों की शिकायत, आदेश, रिकवरी सर्टिफिकेट आदि की जानकारी होगी। हेल्प डेस्क का एक नंबर होगा। जिस पर खरीदार फोन करके भी जरूरी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन


खरीदारों को रेरा कार्यालय में आने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, अगर कोई आता है तो उसे इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है। वे सीधा हेल्प डेस्क पर जाएंगे। हेल्प डेस्क पर आदेश का पालन हुआ या नहीं, शिकायत पर क्या चल रहा है आदि की जानकारी ले सकेंगे। अगर किसी खरीदारों को शिकायत दर्ज करने में किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो हेल्प डेस्क उसकी मदद करेगी। यूपी रेरा के ए ब्लॉक में यह हेल्प डेस्क बनेगी। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यह काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, फ्लैट आवंटन में देरी की तो अधिकारियों को जेल


दर्ज हो चुकी है 16 हजार से अधिक शिकायत
यूपी रेरा में अभी तक 16 हजार से अधिक खरीदारों ने शिकायत दर्ज करा दी है। इनमें से करीब दस हजार का निस्तारण हो चुका है। दो हजार से अधिक आदेशों के पालन को लेकर रेरा ने बिल्डरों को नोटिस भी जारी किया है। इस तरह की कार्रवाई की जानकारी खरीदारों को नहीं मिल पाती। हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद इस तरह की जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा।

जल्द ही रेरा कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू होगी। जहां खरीदारों को अपने केस से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। एक स्थान पर उनकी सभी समस्या का हल मिलेगा। - बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed