'उठक-बैठक कर वरना कपड़े उतरवा लूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक गोल्फ खिलाड़ी विनायक गुलशन के परिजनों ने सेक्टर-37 चौकी के दारोगा पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
ग्रांड ओमेक्स, सेक्टर-93 बी निवासी अचला सिंह ने एसपी (सिटी) योगेश सिंह से शिकायत की है। अचला ने बताया कि उनका बेटा विनायक आईजीए रैंक-2 का गोल्फर है।
रविवार को वह एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी उसका एक दोस्त नई बाइक लेकर वहां आया। विनायक अपने दोस्त को बैठाकर बाइक से जा रहा था। इस बीच सेक्टर-37 चौकी के पास दारोगा ने उन्हें रोक लिया हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
बीच सड़क कराई उठक-बैठक!
आरोप है कि इस बीच दारोगा ने विनायक से लाइसेंस छीन लिया और उससे गाली-गलौच की। इतना ही नहीं दारोगा ने कपड़े उतरवाने की धमकी देकर उसे बीच सड़क पर उठक-बैठक करवाई।
एसपी सिटी ने बताया कि महिला की शिकायत पर सीओ प्रथम शिवराम यादव को मामले की जांच का आदेश दिया गया है।