{"_id":"5b120bc54f1c1bf36e8b5b9f","slug":"up-police-liberated-kidnapped-engineer-from-ghaziabad-during-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुठभेड़ के बाद अगवा इंजीनियर को मुक्त कराया, पुलिस ने पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुठभेड़ के बाद अगवा इंजीनियर को मुक्त कराया, पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
engineer kidnap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अगवा इंजीनियर राजीव कुमार को बदमाशों से मुक्त करा लिया है। पुलिस बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरे को एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो सिपाही और दो बदमाश घायल हुए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 23 मई को राजनगर एक्सटेंशन से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजीव का अपहरण हो गया था। कैब सवार तीन बदमाशों ने हरिद्वार ले जाने के बहाने उसे अगवा कर लिया था।
बाद में राजीव की पत्नी को व्हॉट्सएप कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आईजी मेरठ ने एसटीएफ नोएडा, गाजियाबाद व बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट थाने की टीमों को जांच में लगा दिया।

इसी मकान में इंजीनियर को रखा गया था
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात पुलिस ने प्रहलाद गढ़ी के एक फ्लैट से हापुड़ निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर राजीव को मुक्त करा लिया।
रिंकू की सूचना पर शुक्रवार तड़के राजनगर एक्सटेंशन में चेकिंग के दौरान कार सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी अरुण और मनीष जख्मी हो गए।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अयोध्या के शरद शर्मा और सूरत के महेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, नशीले इंजेक्शन, एक कार और 40 हजार रुपये बरामद किए हैं।