फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Police constable recruitment exam one fake candidate arrested in Greater Noida

सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’, बायोमैट्रिक मशीन से धरा गया

Wed, 20 Jun 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 20 Jun 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
UP Police constable recruitment exam one fake candidate arrested in Greater Noida
पकड़ा गया आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पुलिस ने एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम हरि इंटर कॉलेज पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में मंगलवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया।
विज्ञापन


आरोपी अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी आगरा का निवासी है। श्रीराम हरि इंटर कॉलेज में सोमवार और मंगलवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा थी। केंद्र में प्रवेश के दौरान चेकिंग दस्ते को परीक्षार्थी रवींद्र के प्रवेश पत्र में लगी फोटो और कॉलेज के पास भर्ती विभाग के रिकॉर्ड की फोटो में अंतर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दस्ते ने परीक्षार्थी को परीक्षा देने से मना कर दिया, लेकिन परीक्षार्थी के निवेदन पर कॉलेज प्रबंधन ने उसे परीक्षा देने की अनुमति दे दी। नियम के अनुसार इस बार सभी परीक्षार्थियों का बायोमैट्रिक मिलान भी होना था।

10:50 पर बायोमैट्रिक मशीन लेकर कर्मचारी आरोपी के पास पहुंचा, तो उसने आना-कानी की। प्रधानाचार्य ने सख्ती दिखाते हुए उसका बायोमैट्रिक परीक्षण कराया, तो आरोपी की करतूत सामने आ गई।

इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपी युवक ने बताया कि उसका नाम मोहित है और वह अपने सगे भाई रवींद्र की जगह पर परीक्षा देने आया था।

बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मोहित निवासी ग्राम बाग राजपुरा, थाना-बाह (आगरा) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed