{"_id":"6b058ed3096e25b11205eacb","slug":"a-massive-surge-of-devotees-at-gurdwaras-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164626-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
पूरा दिन मत्था टेकने का सिलसिला रहा जारी, जगह-जगह सजे लंगर, गुरुद्वारों और घरों में की गई रोशनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को राजधानी के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का गुरुद्वारों में आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेककर गुरु नानक देव का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। राजधानी के विभिन्न गुरुद्वारों में सबसे अधिक श्रद्धालु गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में सुबह से ही गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत ने कीर्तन में शामिल होकर गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और एक-दूसरे को गुरु पर्व की बधाई दी। इस दौरान कई स्थानों पर युवाओं ने दस्तार सजाने की सेवा भी शुरू की। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर खुशी जाहिर की और फल व मिठाइयां बांटीं।
नगर कीर्तन में शामिल हुई संगत
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सिंह सभाओं की ओर से नगर कीर्तन निकाले गए। नगर कीर्तन में पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब के दर्शन कर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से लंगर भी वितरित किया।