{"_id":"6b058a22cd964c317c05ae9a","slug":"cm-rekha-gupta-offered-prayers-at-nanak-pyau-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164633-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएम रेखा गुप्ता ने नानक प्याऊ और नितिन नवीन ने रकाबगंज साहिब में की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएम रेखा गुप्ता ने नानक प्याऊ और नितिन नवीन ने रकाबगंज साहिब में की अरदास
विज्ञापन
दिल्ली और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को दिल्ली के गुरुद्वारों में धार्मिक आयोजनों के साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भी पहुंचकर माथा टेका। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में शीश नवाया, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे। इस दौरान सभी ने गुरु साहिब के समक्ष अरदास कर दिल्ली और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने समाज को सत्य, प्रेम, समानता और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। गुरु साहिब ने यह संदेश दिया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में माथा टेकने के बाद कीर्तन सुना। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। नितिन नवीन ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एक ओंकार का संदेश देकर मानवता को एकता का मार्ग दिखाया। उन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर नाम जपो, किरत करो और वंड छको की शिक्षा दी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मत्था टेका। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की समानता, करुणा और निस्वार्थ सेवा की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सच्ची आस्था का अर्थ दूसरों की सेवा करना है। उन्होंने नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।