दादरी : UP सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा में गोमांस खाने की अफवाह के बाद हुई हत्या और हिंसक प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी है।
इस रिपोर्ट में नेताओं की बयानबाजी को बिसाहड़ा का महौल बिगाड़ने का जिम्मेदार बताया गया है। अजीब बात ये है कि सरकार ने रिपोर्ट में बिसाहड़ा की घटना के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है।
यूपी सरकार ने अपनी रिपोर्ट सोमवार शाम गृह मंत्रालय को सौंपी। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इसमें 28 सितंबर की शाम गोमांस पाए जाने की अफवाह के बाद बिसाहड़ा में हुई घटना का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है।
यूपी सरकार की यह रिपोर्ट इकलाख की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर आधारित है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे भीड़ ने इकलाख के घर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी गई।
आजम खान ने गृह मंत्रालय को बनाय निशाना
केंद्र को सौंपी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भीड़ ने कैसे न सिर्फ इकलाख बल्कि, उसके बेटे दानिश को भी निशाना बनाया। इसके साथ ही घटना के बाद बिसाहड़ा में नेताओं के पहुंचने और उनकी बयानबाजी को गांव में माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार बताया गया है।
हालांकि इस रिपोर्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि 28 सितंबर की रात बिसाहड़ा में हुई हिंसा के लिए कौन लोग या कौन सी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं।
इस बीच यूपी सरकार के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने गृह मंत्रालय को निशाना बनाते हुए कहा है कि मंत्रालय देश में फांसीवाद को बढावा दे रहा है और ये करने के लिए उन्हें नागपुर से आदेश मिल रहे हैं।
रामदेव ने अखिलेश सरकार की तारीफ की
बता दें कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) का मुख्यालय है। आजम खान ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि चुनाव के समय दो करोड़ नौकरी और बीस लाख रुपये हर अकाउंट में डालने की बात कही थी।
अब सरकार वो वादे पूरा नहीं कर पा रही है तो खुद को बचाने के लिए गऊ माता का सहारा ले रही है। इस बीच योग गुरु रामदेव ने अखिलेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर यूपी सरकार गोहत्या निषेध कानून लागू कर सकती है तो मोदी सरकार को भी इसके बारे में सोचना चाहिए।