फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP government evacuate land worth rupees 150 crore rohingya camp destroyed in delhi madanpur khadar

दिल्ली में चला यूपी का बुल्डोजर: खाली कराई 150 करोड़ की जमीन, बने थे रोहिंग्या कैंप

Thu, 22 Jul 2021 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Jul 2021 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में अवैध कब्जे को हटाने की बड़ी कार्रवाी की।

विज्ञापन
UP government evacuate land worth rupees 150 crore rohingya camp destroyed in delhi madanpur khadar
दिल्ली में चला यूपी सरकार का बुल्डोजर - फोटो : यूपी के मंत्री महेंद्र सिंह के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में आज उत्तर प्रदेश सरकार का बुल्डोजर चला जिसके बाद 150 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई गई। इन जमीनों पर रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप बने हुए थे। इसे लेकर यूपी सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ने ट्वीट कर जानकारी भी दी।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही। मदनपुर खादर में सुबह 4.00 बजे ही कार्यवाही कर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे से रोहिंग्या कैंपों को हटाया गया एवं अवैध कब्जे तोड़े गए। यूपी.सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। बाकायदा दिल्ली से यहां सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी। लॉकडाउन में इन कैंपों में दिल्ली सरकार और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही थी।


इससे पहले खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इन्हें सरकार देश से बाहर करना चाहती है। 
 

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में अवैध निर्माण को ढहा रही है। इनमें काफी अवैध निर्माण माफिया और बदमाशों के हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश में कई जगह यह एक्शन देखा गया है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद व खुरेजी खास में जमीनें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed