फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP elections Uttarakhand elections Delhi BJP leaders campaigning in UP and Uttarakhand

सियासी रण: चुनावी राज्यों में उतरे दिल्ली के भाजपा नेता, यूपी-उत्तराखंड में मजबूत रणनीति बनाने की सौंपी गई जिम्मेदारी

Mon, 17 Jan 2022 08:01 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 08:01 AM IST
सार

यूपी, उत्तराखंड व पंजाब चुनाव के लिए भाजपा की मजबूत रणनीति बनाने में केंद्रीय मंत्रियों सहित दिल्ली भाजपा के पूर्व पदाधिकारी व अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि इन नेताओं को जातिगत समीकरणों को देखते हुए नियुक्त किया गया है। 
 

विज्ञापन
UP elections Uttarakhand elections Delhi BJP leaders campaigning in UP and Uttarakhand
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली भाजपा के दो सौ से अधिक नेताओं को चुनावी राज्यों में उतारा है। भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए इन्हें ग्राउंड पर काम करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सौ से अधिक नेताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है तो दर्जनों नेताओं को उत्तराखंड भेजा है। बतौर स्टार प्रचार भाजपा के सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें मुख्य रूप से सांसद मनोज तिवारी, गौतम गंभीर व हंसराज हंस शामिल है। 
विज्ञापन


एमसीडी चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों यूपी, उत्तराखंड व पंजाब चुनाव के लिए भाजपा की मजबूत रणनीति बनाने में केंद्रीय मंत्रियों सहित दिल्ली भाजपा के पूर्व पदाधिकारी व अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि इन नेताओं को जातिगत समीकरणों को देखते हुए नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली भाजपा के नेता उत्तराखंड की 20 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे है। राजेश भाटिया व योगेंद्र चंदोलिया उत्तराखंड में गए 60 नेताओं की टीम प्रभारी बनाए गए है। बतौर सह प्रभारी व जिला प्रभारी के रूप में भी तैनात किया गया है। उत्तराखंड में दिल्ली के नेता पंकज बधावन भी चुनाव प्रचार और बूथ प्रबंधन को व्यवस्थित और सुव्यवस्थित करने में जुटे है। ये नेता बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को एक जुट ही नहीं कर रहे बल्कि उनकी नाराजगी को दूर कर रहे है। बूथ इंचार्ज, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, मंडल जिला के कार्यकारिणी के बीच समन्वय बनाकर चुनावी मुहिम में जुटे है। ग्रामीण इलाकों में भी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिमी यूपी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और  महासचिव दिनेश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा उपाध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा, अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव, विक्रम बिधूड़ी, अदित्य झा, मोहन लाल गोहरा और ब्रजेश राय के साथ ही पूर्व मेयर जय प्रकाश जेपी को भी उत्तर प्रदेश की चुनावी ड्यूटी में तैनात है। 


 

दिल्ली में रहने वाले यूपी के लोगों से भी संपर्क

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिल्ली में रह रहे 25 लाख से अधिक उत्तर प्रदेश के प्रवासी परिवारों के बीच में जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा सीलमपुर विधानसभा के वेलकम से इस अभियान को शुरू किया। घर-घर जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत करा रहे है। साथ ही पार्टी के प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की जा रही है। दिल्ली प्रदेश मंत्री एस राहुल ने बताया कि इस जनसंपर्क का उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश के प्रवासी परिवारों व उनके माध्यम से उत्तर प्रदेश में रहे उनके परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना है। पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास का नारा देकर घरो में योगी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed