फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP elections: no ticket for ravindra bhati

यूपी इलेक्शन: सपा के चक्कर में रविंद्र भाटी ने रालोद को कहा ना, अब न सपा के रहे न...

Mon, 23 Jan 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 Jan 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
UP elections: no ticket for ravindra bhati
रव‌िंद्र भाटी - फोटो : अमर उजाला

दादरी सीट से सपा प्रत्याशी रविंद्र भाटी न इधर के रहे न उधर के। दोबारा सपा से हरी झंडी मिलने के बाद रविंद्र भाटी ने रालोद से टिकट के लिए मना कर दिया। अब सपा से भी वे चुनाव नहीं लड़ रहे।

विज्ञापन


दादरी सीट कांग्रेस के खाते में चली जाने की वजह से उन्हें सिंबल नहीं मिल पाया। सपा ने सबसे पहले दादरी से रविंद्र भाटी को प्रत्याशी बनाया था। उस समय सपा में दो फाड़ नहीं था। 
विज्ञापन


उसके बाद अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें रविंद्र की जगह राजकुमार भाटी को प्रत्याशी बना दिया गया, लेकिन राजकुमार ने चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया। इसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें: रविंद्र

UP elections: no ticket for ravindra bhati
EVM

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने अखिलेश यादव से बात कर रविंद्र भाटी को ही चुनाव लड़ाने के लिए मना लिया। सांसद ने रविंद्र भाटी को सिंबल लाने के लिए लखनऊ जाने को कहा। 

रविंद्र शनिवार को ही लखनऊ पहुंच गए। वहां पार्टी मुख्यालय जाने पर पता चला कि उनको सिंबल लेने के लिए नहीं बुलाया गया। ये सुनकर वे हैरान रह गए। रविंद्र ने एक तरफ रालोद को मना कर दिया तो दूसरी तरफ सपा से भी सिंबल नहीं मिला।

रविंद्र भाटी ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। वे न सपा के रहे और न रालोद के। उनका कहना था कि नामांकन को भी दो ही दिन बचे हैं। समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें।

फिलहाल, सोमवार को दादरी पहुंचने के बाद ही कोई फैसला करने की बात कही। वहीं, जेवर से सपा प्रत्याशी नरेंद्र नागर का कहना है कि जेवर की सीट सपा के पास है और सपा से सिर्फ उनको चुनाव लड़ने को कहा गया है। सोमवार को वे नामांकन भी दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed