फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP elections:I will try to be honest in my work- Pankaj singh

यूपी इलेक्शनः पंकज सिंह ने खुद बताया क्यों उन्हें चुना गया भाजपा का नोएडा सीट का उम्मीदवार

Mon, 23 Jan 2017 04:26 PM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 Jan 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
UP elections:I will try to be honest in my work- Pankaj singh
पंकज स‌िंह - फोटो : अमर उजाला

यह मेरा सौभाग्य है कि भाजपा नेतृत्व ने मुझे नोएडा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है। क्षेत्र के सब लोगों को साथ लेकर चलूंगा और ईमानदारी से बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा।

विज्ञापन


यह बातें रविवार को प्रत्याशी घोषित होने के बाद पंकज सिंह ने अमर उजाला से साझा कीं। उन्होंने कहा कि नोएडा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, उस गौरव को और आगे बढ़ाने का मौका यदि नोएडा की जनता ने दिया तो निश्चित ही खुद को भाग्यशाली मानूंगा।
विज्ञापन


पहली बार चुनाव लड़ रहे पंकज सिंह ने बताया कि वह 16 साल से प्रदेश की राजनीति में हैं। तीन बार से लगातार प्रदेश भाजपा का महासचिव हूं।

केंद्रीय नेतृत्व ने 2007 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, तब विनम्रता से भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया था कि उन्हें कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका दिया जाए। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी थी, उसे निभाता आ रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज ने इसल‌िए चुना नोएडा को

UP elections:I will try to be honest in my work- Pankaj singh
पंकज स‌िंह नोएडा से बने भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने जब पंकज सिंह ने पूछा कि साहिबाबाद और नोएडा सीट में से नोएडा को ही क्यों चुना तो उन्होंने जवाब दिया कि यह नेतृत्व का फैसला है। उनकी कोई च्वाइस नहीं थी।

 

चूंकि नोएडा प्रदेश का द्वार कहा जाता है, निश्चित ही बड़ी चुनौती भरी जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर निरंतर सेवा करने का मौका मिला है।

मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट पंकज सिंह ने बताया कि रविवार को टिकट की घोषणा हुई है। कोशिश करूंगा कि सोमवार को नामांकन कर दूं। अगर कागजात पूरे न हो सके तो मंगलवार को नामांकन करने जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed