फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up cop arrest lawyer in theft case, angry lawyers locked main gate of greater noida court

हिरासत में लेकर वकील से की अभद्रता, भड़के अधिवक्ता कोर्ट का मुख्य द्वार किया बंद

Sat, 29 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 29 Jul 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
up cop arrest lawyer in theft case, angry lawyers locked main gate of greater noida court
सांकेत‌िक च‌ित्र

चोरी के एक मामले मेें जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट भी की। जिससे बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को हड़ताल कर कोर्ट परिसर का मुख्य द्वार बंद कर दिया और पुलिस अधिकारियों से आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अमित किशोर सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र राहुल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-71 निवासी अधिवक्ता मोहित वत्स को बृहस्पतिवार रात नोएडा के कुछ पुलिसकर्मी सेक्टर-51 स्थित पुलिस चौकी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर काम ठप कर दिया

up cop arrest lawyer in theft case, angry lawyers locked main gate of greater noida court
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

​आरोप है कि यहां मोहित वत्स से पुलिसकर्मियों ने एक चोरी के मामले में न केवल पूछताछ की, बल्कि अभद्रता व मारपीट भी की। परिजनों के आला अधिकारियों से शिकायत करने पर मोहित वत्स को छोड़ा गया।

इस घटना की जानकारी जैसे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को हुई। वे आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर काम ठप कर दिया। सुबह लगभग दस बजे अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि सूचना पर पुलिस अदालत परिसर में पहुंच गई थी। बाद में सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव भी वहां पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्य द्वार को खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed