फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP commotion at the gate, a mob burnt vehicles, putting jam

यूपी गेट पर बवाल, भीड़ ने फूंके वाहन, लगा जाम

Mon, 10 Mar 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Mar 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
UP commotion at the gate, a mob burnt vehicles, putting jam
दिल्ली के जोर बाग स्थित करबला की जमीन पर कब्जे के विरोध में मजलिस में भाग लेेने जा रहे शिया समाज के लोगों को रोकने से यूपी गेट पर बवाल हो गया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक यूपी-दिल्ली की सीमा पर चले उत्पात में बवालियों ने यूपी बार्डर पर रोडवेज बस और कार फूंक दी जबकि दिल्ली की सीमा में एक ट्रक को आग लगा दी।

पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। बवाल की वजह से एनएन-24 पर भीषण जाम लगा रहा। बवाल के चलते आईएनए और जोरबाग मेट्रो स्टेशन तीन घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन


बवालियों का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के रिश्तेदार का करबला की जमीन पर कब्जा है।

सोमवार को दिल्ली के जोर बाग स्थित करबला शाहे मर्दा पर लखनऊ के मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद की मजलिस का आयोजन किया था।

मजलिस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के रिश्तेदार द्वारा करबला की भूमि पर कब्जा करने का मामला भी उठाया जाना था।

दोपहर तक बजे तक हजारों की संख्या में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, बिजनौर, हापुड़ आदि शहरों से समाज के लोग यूपी गेट तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर दिल्ली पुलिस ने भीड़ को यूपी गेट पर ही रोक दिया। नाराज शिया समाज के लोगों ने सड़क पर बैठकर और आड़ी तिरछी कारें खड़ी कर एनएन-24 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अहमद पटेल को गिरफ्तार किया जाए।

शाम साढ़े चार बजे भीड़ को सूचना मिली कि दिल्ली में लखनऊ के मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इस पर भीड़ गिरफ्तारी देने के लिए दिल्ली जाने लगी। पुलिस के रोकने पर उपद्रवियों ने रोडवेज बस और स्विफ्ट डिजायर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भीड़ ने दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर एक ट्रक में आग लगा दी। वहां दिल्ली पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और करीब एक घंटे बाद बवाल काबू में आया।

जिसके बाद भीड़ फिर से यूपी गेट पहुंची और सड़क पर धरना देकर बैठ गई। इसके बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष राय व एसपी सिटी शिव हरी मीणा सहित कई अधिकारी पहुंचे।

सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह समेत लिंकरोड, साहिबाबाद और इंदिरापुरम थाने का पुलिस बल यूपी गेट पर तैनात कर दिया गया। सीओ इंदिरापुरम ने शिया समाज के लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन, वे नहीं माने। देर रात तक यूपी गेट पर पुलिस बल तैनात है।


ये है बवाल
समुदाय के लोग का आरोप है कि दिल्ली स्थित जोर बाग में करबला शाहे मर्दां की 11 बीघा जमीन है। जिस पर कांग्रेस अध्यक्षा के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की शह पर उनके एक रिश्तेदार ने कब्जा कर रखा है। उस पर नर्सरी खोलकर करोड़ों रुपये कमाई की जा रही है। उनका आरोप है कि वहां कई तरह के जरायम चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन खाली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed