{"_id":"5cd50257bdec22078d32eb64","slug":"up-bulandshahr-truck-hits-divider-and-turn-around-dozens-of-farmers-come-under-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटा सब्जियों से लदा ट्रक, दर्जनों किसान दबे, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटा सब्जियों से लदा ट्रक, दर्जनों किसान दबे, कई गंभीर
Fri, 10 May 2019 10:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 May 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हाईवे पर देवी मंदिर के पास डिवाइडर से टकराने से सब्जियों से लदा ट्रक पलट गया जिसके नीचे दर्जनभर किसान दब गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी किसानों और ड्राइवर बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल किसान जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
किसान गाड़ी से सब्जी लेकर दिल्ली जा रहे थे तभी देवी मंदिर पर रास्ता तंग होने के कारण सब्जियों से लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। यहां अक्सर ही ऐसे हादसे होते रहते हैं और शिकायत के बाद भी प्रशासन ने आज तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
