फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP bulandshahr police announce 10000 reward for those who tell jamaat returnee address residing in bulandshahr

यूपीः बुलंदशहर में जमातियों की सूचना देने पर मिलेंगे 10 हजार रुपये

Sat, 11 Apr 2020 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
UP bulandshahr police announce 10000 reward for those who tell jamaat returnee address residing in bulandshahr
निजामुद्दीन इलाके से जांच के लिए जाते लोग(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बिना मेडिकल जांच के रह रहे तब्लीगी जमात के लोगों के बारे में जानकारी देने पर 10 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि कोई भी ऐसा शख्स जो तब्लीगी जमात से लौटा है और बिना मेडिकल परीक्षण कराए रह रहा है तो उसका पता बताने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


संतोष कुमार ने ये भी बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों का खुर्जा के जटिया राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां के जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने जानकारी दी है कि बुलंदशहर में कुल 9 संक्रमित हैं जिसका कारण नोएडा की सीजफायर कंपनी और निजामुद्दीन मरकज है।
विज्ञापन


बीते 24 मार्च देर रात से देशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है। इसी दौरान पुलिस ने बीते दिनों जनपद से ऐसे जमातियों को पकड़ा था जो कि दिल्ली की निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आए थे। जिनमें 16 विदेशी व अन्य जमाती गैर जनपद व इस जनपद के भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इनमें से कुछ जमातियों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जनपद पुलिस गोपनीय रूप से क्षेत्र में जमातियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन, बीते दो दिन से किसी अन्य जमाती की बरामदगी नहीं हो सकी है। जबकि, पुलिस की मानें तो अभी भी जनपद में ऐसे कई जमाती छिपे हुए हैं।

पुलिस-प्रशासन की अपील के बावजूद ये लोग खुद के चेकअप के लिए बाहर नहीं आ रहे हैं। इस कारण अब जनपद पुलिस ने जमातियों की जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


जमातियों की तलाश में लगातार कोशिशें की जा रही है। अब जनपद में यदि कोई भी व्यक्ति मरकज से लौटे या गैर जनपद से आए व्यक्ति के बारे में जानकारी देता है तो उसे दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed