{"_id":"a678a91947f0e8ff44c03a5fde5407e2","slug":"up-bengal-ranji-match-today-between-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज होगा यूपी-बंगाल के बीच रणजी मैच का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा यूपी-बंगाल के बीच रणजी मैच का आगाज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहननगर स्थित मोहन मीकिंस ग्राउंड बुधवार से यूपी और बंगाल के बीच रणजी का आगाज होगा। मैच जीतने के लिए दोनों ही टीमें आश्वस्त हैं। मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव भी पहुंचेंगे। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उधर, मंगलवार को दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाया।
विज्ञापन
यूपी टीम के लिए जहां यह ग्राउंड नया नहीं है, वहीं बंगाल टीम पहली बार यहां खेलेगी। नेट प्रैक्टिस के दौरान दोनों टीमों ने करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक प्रैक्टिस की। यूपी टीम कोच वेंकटेश प्रसाद और बंगाल टीम कोच अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन
जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि मैच में कई नामचीन खिलाड़ी खेलेंगे इसलिए काफी दर्शकों के आने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें मजबूत हैं, इसलिए मैच बेहद रोमांचक रहेगा। मैच के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी आएंगे।
सुरेश रैना की कमी खलेगी
यूपी टीम के कप्तान पीयूष चावला ने बताया कि मैच में सुरेश रैना की कमी खलेगी। वह अच्छे ऑलराउंडर हैं। हालांकि वर्तमान यूपी टीम काफी मजबूत है। हम पहले कुछ मैच जरूर हारे हैं, लेकिन इस मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। टीम संतुलित है। इसमें अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करें। ताकि बंगाल पर दबाव बनाया जा सके।
खूब बरसेंगे रन
ग्राउंड के पिच क्यूरेटर शिव मूरत तिवारी ने बताया कि बैटिंग पिच है। जो टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी, वह अच्छा स्कोर बना सकती है। हालांकि मौसम के प्रभाव से मीडियम पेसर गेंदबाज इस पिच पर कामयाब रहेंगे।
यूपी गेंदबाजों तो बंगाल बैट्समैन पर निर्भर
वैशाली। चार दिवसीय रणजी ट्राफी में जीत हासिल करने के लिए बंगाल बल्लेबाजी और यूपी गेंदबाजों पर निर्भर रहेगी। बंगाल की टीम में दो आलराउंडर समेत आठ विशेषज्ञ बैट्समैन हैं। वहीं, यूपी की टीम में एक आलराउंडर के साथ कुल आठ बॉलर हैं।
बंगाल की टीम में लक्ष्मी रतन शुक्ला और सौराशीष लहरी आलराउंडर हैं। मनोज तिवारी, अरिंदम दास, अभिमन्यु इश्वरन, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, सुदीप चटर्जी बैट्समैन हैं।
यूपी की टीम में पीयूष चावला (आलराउंडर) के साथ प्रवीन कुमार, अरीश आलम, अमित मिश्रा, अंकित राजपूत, इम्तियाज अहमद, कुलदीप यादव और अली मुर्तजा बॉलर हैं।
क्यूरेटर ने पिच को बैटिंग पिच बताया है। ऐसे में बंगाल की टीम यूपी की टीम पर भारी पड़ सकती है। टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी, जिससे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकें।