फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP: 3 out of 4 vehicles of fake diplomat arrested from Ghaziabad are expired

Ghaziabad : पकड़े गए फर्जी राजनयिक की पत्नी का कारोबार भी जांच घेरे में, हवाला में होता था कारों का इस्तेमाल

Thu, 24 Jul 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 07:04 AM IST
सार

कारों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ—बरामद मर्सिडीज कार 19 साल पुरानी है, जबकि दो हुंडई सोनाटा कारें 16 और 17 साल पहले की हैं। इनकी फिटनेस की अवधि भी खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन
UP: 3 out of 4 vehicles of fake diplomat arrested from Ghaziabad are expired
बरामद स्टाम्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को चार देशों का राजनयिक सलाहकार और दो देशों का राजदूत बताने वाला फर्जीवाड़ा करने वाला हर्षवर्धन जैन अब एसटीएफ के निशाने पर है। एसटीएफ ने उसके कथित दूतावास से चार लग्जरी गाड़ियां और 12 विदेशी घड़ियां बरामद की हैं। कारों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ—बरामद मर्सिडीज कार 19 साल पुरानी है, जबकि दो हुंडई सोनाटा कारें 16 और 17 साल पहले की हैं। इनकी फिटनेस की अवधि भी खत्म हो चुकी है। चौथी कार हुंडई गेट्ज करीब पांच साल पुरानी है।

विज्ञापन


एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, बरामद चार में से तीन गाड़ियां एक्सपायर्ड हैं। इनमें असली नंबर प्लेट न होने के कारण ये गाड़ियां पुलिस चेकिंग में नहीं पकड़ी गईं। गाड़ियों पर विदेशी झंडे और विदेशी काउंसिल की नंबर प्लेट लगी थीं, जिससे पुलिस भी भ्रमित हो गई।
विज्ञापन


 हर्षवर्धन खुद को ऊंचे ओहदों पर बताकर पुलिस और आम लोगों को बरगलाता था। वह विदेशी ब्रांड की महंगी घड़ियों का शौकीन भी है। जांच में उसके पास से दो स्वदेशी और 12 विदेशी घड़ियां मिली हैं।पूछताछ में हर्षवर्धन ने दावा किया कि मर्सिडीज कार ससुर ने तोहफे में दी थी। एक हुंडई सोनाटा कार उसकी पत्नी डिंपल के नाम पर है, जबकि दूसरी उसके साले के नाम पर पंजीकृत है। हुंडई गेट्ज कार वह खुद इस्तेमाल करता है। पुलिस जांच कर रही है कि हर्षवर्धन ने इन गाड़ियों का इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक के कारोबार की जांच की जाएगी
पूछताछ में हर्षवर्धन ने बताया कि उसकी पत्नी डिंपल जैन चांदनी चौक पर कारोबार करती हैं। बरामद 44.70 लाख रुपये उनकी कमाई के हैं। साथ ही घर के बंटवारे में उनके भाई से उनकी डील हुई थी। बरामद धनराशि में से 30 लाख रुपये भी इसी डील के हैं। विदेशों में आना-जाना लगा रहता था तो वहां खर्च के लिए मुद्रा परिवर्तन करानी पड़ती थी। बरामद विदेशी मुद्रा भी उन्हीं का हिस्सा है। एसीपी कविनगर के मुताबिक एसटीएफ उसकी पत्नी के कारोबार की भी जांच करेगी। हर्षवर्धन से बरामद करीब एक दर्जन बैंक अकांउट्स का ब्यौरा भी एसटीएफ साथ ले गई है।

आरोपी के ससुर 26 साल रहे हैं युवा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष : हर्षवर्द्धन का परिवार राजनीतिक रूप से भी रसूखदार रहा है। एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि हर्षवर्द्धन के ससुर आनंद जैन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा विंग के 26 साल तक अध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 1976 से 2000 तक इस पद पर थे। आनंद जैन के यहां चंद्रास्वामी का आना जाना था। तभी हर्षवर्द्धन का परिचय चंद्रास्वामी से हुआ। इसके बाद चंद्रास्वामी के अदनान खगोशी के संपर्क में आया था।

हवाला के काम में होता था कारों का इस्तेमाल
एसटीएफ की टीम ने आशंका जताई है कि लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल लोगों को झांसे में लेने और हवाला के काम में प्रयोग होता था। इसकी जांच एसटीएफ करेगी। बताया कि लंदन और दुबई में हर्षवर्धन ने करीब 18 कंपनियां स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बनाईं। इन सभी कंपनियों के जरिए हर्षवर्धन हवाला के धंधे में लिप्त था। एसटीएफ ने हर्षवर्धन से उसके और रिश्तेदारों के बैंक की बाबत भी जानकारी जुटाई है।

दुनिया के नक्शे में नहीं दो देशों का नाम
कविनगर पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन ने चार देशों का राजनयिक सलाहकार होने का दावा किया है। इनमें से वेस्ट आर्कटिका और सबोरगा ही घोषित हुए देश हैं। जबकि पॉल्विया और लॉडोनिया देश दुनिया के नक्शे में ही नहीं हैं। हालांकि हर्षवर्धन का दावा है कि वह भी स्थानीय लोगों द्वारा घोषित हुए देश हैं। जांच पड़ताल करने में ऐसे स्वयं-भू देशों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।


किराये पर थी कोठी
कविनगर जैसी पॉश कालोनी में किराये की कोठी सुनील अनूप सिंह की है। एक हजार मीटर वाली कोठी में आलीशान एक दर्जन से अधिक कमरे हैं। इनमें से दो कमरों में हर्षवर्धन ने फर्जी दूतावास खोल रखा था। अन्य कमरों में उसकी पत्नी आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। फर्जी दूतावास में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रसिद्ध लोगों के साथ की फोटो लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed