{"_id":"0338639f8462e3902f569f8989590806","slug":"unrest-in-gurgaon-on-a-leader-s-son-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी के बेटे को नहीं किया गिरफ्तार तो होगा आंदोलन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी के बेटे को नहीं किया गिरफ्तार तो होगा आंदोलन!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Sep 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिन पहले 32 माइल स्टोन के पास हजकां नेता राजेश के बेटे मोहित की हुई हत्या के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
हत्यारोपियों के गिरफ्तार न होने से आक्रोषित लोगों ने सोमवार को गुड़गांव गांव में पंचायत की। पंचायत में कहा गया कि अगर पुलिस ने दो दिन के अंदर हत्यारोपियों को नहीं पकड़ा तो आंदोलन किया जाएगा।
झाड़सा गांव में रहने वाले हजकां नेता राजेश के बेटे मोहित (24) की अज्ञात बदमाशों ने 10 दिन पहले गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इस मामले में परिजन पुलिस से मिल चुके हैं, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया। पंचायत की अध्यक्षता धर्मजीत कटारिया ने की। जबकि संचालन राजा कटारिया ने किया।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा नहीं करती है तो वह पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करने के साथ धरना देंगे।
इस मामले में एसीपी अपराध राजेश कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। पुलिस छापेमारी कर रही है।