{"_id":"6af9c22cbc971a22c308c633","slug":"unreserved-trains-will-run-between-saharsa-and-amritsar-on-november-18-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163377-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सहरसा-अमृतसर के बीच 18 नवंबर को चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सहरसा-अमृतसर के बीच 18 नवंबर को चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 18 नवंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने सहरसा जंक्शन और अमृतसर जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05517 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित विशेष 18 नवंबर को सहरसा जंक्शन से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 10:05 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05518 अमृतसर-सहरसा अनारक्षित विशेष 20 नवंबर को सुबह 4:00 बजे अमृतसर से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी और ब्यास समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
वहीं ट्रेन संख्या 05281 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 18 नवंबर को मुजफ्फरपुर जंक्शन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05282 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 19 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा।