{"_id":"7ef28257cb6e998d943d66184cdb7658","slug":"unnatural-sex-with-her-wife-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोली पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर सात थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह जनवरी 2010 को मथुरा निवासी युवक से हुआ था। उसका आरोप है कि विवाद के बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज लाने की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर घर के स्त्री और पुरुष सदस्य उसको पीटते। पति पर आरोप लगाया कि वह अप्राकृतिक संबंध बनाता और मना करने पर पिटाई करता। एसएचओ सेक्टर 7 मोहेंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन