फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unnao rape accused kuldeep sengar produce in tis hazari court all update development

उन्नाव कांडः दिल्ली कोर्ट ने सेंगर को भेजा तिहाड़ जेल, सात अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Mon, 05 Aug 2019 02:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Aug 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
unnao rape accused kuldeep sengar produce in tis hazari court all update development
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala

उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दोपहर दो बजे पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को तिहाड़ जेल में स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन


साथ ही कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त तय की है, जिस दिन सेंगर की भी पेशी होगी। बता दें कि आज सुबह ही सेंगर को दिल्ली लाया गया है और उसे पहले दोपहर 12.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाना था। हालांकि बाद में कुछ कारणों से समय 2 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन

एम्स एयरलिफ्ट होगी पीड़िताः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। फिलहाल वह लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती है।


आज जारी हुआ पीड़िता का मेडिकल बुलेटिन
उन्नाव पीड़िता और उनके वकील का मेडिकल बुलेटिन भी जारी हो गया है। इसमें कहा गया है कि दोनों की हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है। पीड़िता की हालत में सुधार आया है। वकील बिना वेंटिलेटर सपोर्ट के सांस ले रहे हैं लेकिन कोमा में हैं।

ट्रक मालिक ने सेंगर को लेकर दिया बड़ा बयान

ट्रक के मालिक देवेंद्र किशोर पाल ने कहा कि वह सेंगर को नहीं जानता है। पाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए लखनऊ स्थित अपने दफ्तर पर बुलाया था। ट्रक मालिक ने कहा, ‘मेरा सेंगर या उनके लोगों से कोई संबंध नहीं है।

सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों को भी मैं नहीं जानता। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं हैं। यह महज एक हादसा था। घटना के दिन बारिश हो रही थी और ट्रक ने अपना नियंत्रण को दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।’
 

सेंगर और अन्य आरोपियों के 17 ठिकानों पर सीबीआई ने रविवार को मारे छापे

उन्नाव दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दुष्कर्म पीड़िता की कार और ट्रक की टक्कर के मामले में सीबीआई ने रविवार को विधायक सेंगर और अन्य आरोपियों के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। 

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने लखनऊ में तीन स्थानों, उन्नाव में सात, बांदा में तीन और फतेहपुर में चार स्थानों पर एक साथ छापे मारे। लखनऊ में सेंगर के बहुखंडी स्थित सरकारी आवास के अलावा इंदिरानगर स्थित निजी आवास और गोमती नगर में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार के यहां भी तलाशी ली गई।

विधायक के उन्नाव स्थित आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। कुछ रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है। सीबीआई टीम को कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसे वह अपने साथ ले गई। इस मामले में एजेंसी ने सेंगर, नौ अन्य और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

इस बीच, यूपी की सीतापुर जेल में बंद विधायक सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को दिल्ली लाया जा रहा है। सोमवार को दोनों को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को अदालत ने सेंगर और शशि के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए 5 अगस्त को पेश करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed