{"_id":"5d3f57618ebc3e6cab1f710c","slug":"unnao-misbehavior-victim-should-be-airlifted-to-delhi-says-swati-maliwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाएं : स्वाति मालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाएं : स्वाति मालीवाल
Tue, 30 Jul 2019 02:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर इलाज और न्याय दिलाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाने का अनुरोध किया है, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके। वहीं उन्होंने विधायक कुलदीप सेंगर को भाजपा और यूपी विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को स्वाति मालीवाल पीड़िता से मिलने लखनऊ भी गई थीं। वह पीड़िता के परिवार वालों से भी मिलीं। यूपी के सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज न मिलने पर पीड़िता की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। वहीं पीड़िता को उत्तर प्रदेश में रहने पर भी खतरा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्नाव मामले में डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्नाव रेप पीड़िता की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने डीजीपी से पूरे मामले की निष्पक्ष व गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है। इसके अलावा पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने की बात कही गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा की ओर से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग ने लिखा है कि जल्द ही राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम वहां पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन