इस वजह से बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया नवजात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक नवजात को बिल्डिंग से फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किसी अविवाहित लड़की ने उस बच्चे को बहुमंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया।
सोमवार को मामले का पता उस वक्त चला जब चौकीदार ने नवजात का शव देखा। पुलिस का कहना है कि सोसाइटी में इमारत से किसी बंडल के फेंके जाने की आवाज चौकीदार ने सुनी थी।
उसे लगा किसी ने बिल्डिंग से कचरा फेका है, लेकिन बाद में पता चला कि उस बंडल में नवजात को फेंका गया है।
बिल्डिंग की ही हो सकती है लड़की
इंदिरापुरम इलाके के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह किसी अविवाहित लड़की का काम लगता है, उसने लोकलाज के भय से नवजात को फेंक दिया होगा।
पुलिस ने ये भी कहा कि हो सकता है वह लड़की सोसाइटी की ही रहने वाली हो, क्योंकि वहां कोई और मकान नहीं है, बल्कि बिल्डिंग के चारो ओर चारदीवारी है।
हम सुबूत इकट्ठा करने में लगे हुए हैं साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी जानकारी निकालने की कोशिश की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।