फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unlock malls shopping center open after two and a half months know how about first day business

दिल्ली में फिर खुले मॉल, शॉपिंग सेंटर, जानें लॉकडाउन के बाद पहले दिन कैसा रहा व्यापार 

Mon, 08 Jun 2020 07:58 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 08 Jun 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
unlock malls shopping center open after two and a half months know how about first day business
दिल्ली में ढाई महीने बाद खुले मॉल - फोटो : ANI

दिल्ली में सोमवार को ढाई महीने बाद मॉल और शॉपिंग सेंटर फिर से खुले। लेकिन पहले दिन व्यापार मंदा ही रहा, केवल कुछ ही लोग खरीदारी करने और खाने के लिए बाहर निकले।

विज्ञापन


साकेत के सिलेक्ट सिटी वॉक के प्रवक्ता ने बताया कि शॉपिंग सेंटर ने प्रवेश द्वारों, डिजाइन और लेआउट में कुछ परिवर्तन किए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं होने दी जा रही है, ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखने के मानदंडों का पालन किया जा सके ।
विज्ञापन


दिल्ली के प्रमुख मॉल में से एक साकेत के सिलेक्ट सिटी वॉक में अधिकांश दुकानें, कार्यालय और रेस्त्रां फिर से खुले, लेकिन शुरुआती घंटों में केवल कुछ ही लोग खरीदारी के लिए दुकानों में पहुंचे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में शारीरिक दूरी बनाए रखने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, समय-समय पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को शरीर का तापमान मापने के बाद ही परिसर में आने दिया जा रहा है और मॉल में आने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। मॉल के प्रवेश द्वार पर संपर्क रहित सैनिटाइजर डिस्पेंसर और एक सैनिटाइजेशन टनल स्थापित की गई है।

ज्यादातर दुकानों में फर्श पर स्टिकर चिपकाए गए हैं ताकि लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने में मदद मिल सके और कर्मचारी मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने पहने कर काम कर रहे हैं। लोगों से सामाजिक दूरी के मानदंड का पालन करने और हर समय मास्क पहने रहने का आग्रह करते हुए बार-बार घोषणाएं की जा रही हैं। 

एक कर्मचारी ने बताया कि केवल उन लोगों को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है, जिनके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप है। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रवेश से मना किया जा रहा है।


हालांकि, लाजपत नगर में 3सीएस मॉल में स्थित अधिकांश दुकानें और कार्यालय बंद रहे। जिन लोगों ने दो महीने के अंतराल के बाद अपनी दुकान फिर से खोलीं, उनका कहना है कि व्यापार बहुत कम हुआ है। एक लोकप्रिय फास्ट फूड रेस्त्रां के कर्मचारियों ने बताया कि पहले तीन घंटों में केवल चार ग्राहक ही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed