Delhi-NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1359 नए मामले आए सामने, गौतमबुद्धनगर में 22 पॉजिटिव
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में आज अनलॉक 1.0 का चौथा दिन है। हालांकि अब भी दिल्ली-एनसीआर में संक्रमितों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। जहां दिल्ली में बुधवार को 24 घंटे में 1513 संक्रमित सामने आए जो अब तक सबसे ज्यादा हैं, वहीं गुरुग्राम में 132, फरीदाबाद में 40, बुलंदशहर में 18 और गाजियाबाद में 10 नए मामले सामने आए। ये बढ़ते आंकड़े जहां सरकारों की परेशानी बढ़ा रहे हैं, वहींं सील किए गए बॉर्डर भी लोगों की फजीहत का कारण बन रहे हैं। दिल्ली सरकार के बॉर्डर सील करने के फैसले को तो हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1359 नए मामले आए सामने
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1359 मरीज सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की मौत हुई। अबतक कोरोना वायरस से राजधानी में 650 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25004 हो गई है।
गौतमबुद्धनगर में 22 नए मामले
गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 543 हो गई है।
नोएडा प्रधिकरण के ओएसडी समेत तीन कर्माचारी पॉजिटिव
गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण के एक ओएसडी समेत तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ओएसडी को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओएसडी के अलावा दो कर्मचारी अलग-अलग विभाग के हैं।
दक्षिण दिल्ली जिला प्रशासन ने स्थापित किया निगरानी केंद्र
दक्षिण दिल्ली जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रभावी निगरानी के लिए पुष्प विहार के एक स्कूल में केंद्र स्थापित किया है। एडीएम अरुण गुप्ता ने कहा कि हम मरीजों को चिकित्सा सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए दैनिक डेटाबेस तैयार करते हैं।
शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच तैनात
Delhi: In a first, Railways has stationed 10 isolation coaches at Shakurbasti Railway Station to aid the treatment of COVID-19 patients. "160 patients with very mild, mild, or no symptoms of coronavirus can be admitted at the facility," says Northern Railway CPRO Deepak Kumar. pic.twitter.com/b2L1TtNyRa
— ANI (@ANI) June 4, 2020
उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने जानकारी दी है कि रेलवे ने कोरोना वायरस रोगियों के उपचार में सहायता के लिए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं। इन कोच में 160 बहुत हल्के, हल्के या बिना लक्षण वाले 160 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में समय से नहीं आ रही जांच रिपोर्ट : सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच रिपोर्ट समय से नहीं दी जा रही है। 70 प्रतिशत लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने के 24 घंटों के अंदर हो रही है, क्योंकि उनकी जांच रिपोर्ट 5-7 दिन बाद आ रही है। ये बिल्कुल गलत है, जांच रिपोर्ट 24 घंटों के भीतर आ जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हालहीं में आरएमएल अस्पताल ने एक दिन में 94 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव बताए थे। जब दोबारा जांच की गई तो 45 प्रतिशत सैंपल निगेटिव पाए गए। सत्येंद्र जैन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह से बात की है।
दिल्ली में पांच नए इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची में शामिल
दिल्ली में पांच नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची में शामिल किया गया है। राजधानी में अब कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। अब तक 59 इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी हो सिर्फ एक पासः सुप्रीम कोर्ट
देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एनसीआर के लोगों को बॉर्डर सीलिंग के चलते काफी परेशानी होती है, ऐसे में इनके लिए दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार एक ही पास जारी करे।
दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में बेड के इंतजामः सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जब कोरोना दिल्ली एप में दिखाए जा रहे अस्पतालों के बेड की संख्या में गड़बड़ी के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि जब से एप लॉन्च हुआ है, तब से बहुत से लोग बेड को लेकर पूछताछ कर रहे हैं लेकिन इसमें असली यूजर कम हैं। यह एक तरह की विंडो शॉपिंग जैसी है। दिल्ली में तीन और अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है, बेड की कोई कमी नहीं होगी।
पलवल में सामने आए 10 नए मामले
फरीदाबाद से सटे पलवल में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 88 हो गई है।
दिल्ली की सीमाओं पर लगा जाम
दिल्ली की सीमाओं पर जगह-जगह जाम लगा है। पुलिस लोगों के पास या पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें दिल्ली की सीमा में प्रवेश दे रही है। वहीं कई सीमाओं पर सख्ती कम भी है। प्रत्येक वाहन चेक न करके किसी-किसी की चेकिंग की जा रही है, जिससे जाम की स्थिति नहीं है।
Police personnel check vehicles at Delhi-UP border amid vehicular movement on the route. Visuals from Delhi Noida Direct Flyway.
Delhi CM on Monday announced that the national capital borders will be sealed for the next one week and only essential services will be exempted. pic.twitter.com/HpUhi7SKhO
— ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2020