फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   University professor says Things are screaming ridiculous in JNU

जेएनयू में चीजें हास्यास्पद रूप से बिगड़ रही हैं : जेएनयू प्रोफेसर

Sun, 06 Jan 2019 03:41 PM IST
राजेश सैनी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 06 Jan 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
University professor says Things are screaming ridiculous in JNU
demo pic
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की प्रोफेसर और इन्फोसिस पुरस्कार 2018 की विजेता कविता सिंह को यहां आने के बाद मालूम हुआ कि पुरस्कार समारोह में जाने के लिये उनके छुट्टी के आवेदन को जेएनयू कुलपति ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में चीजें ‘‘हास्यास्पद तरीके से बिगड़’’ गयी हैं। इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) द्वारा आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बेंगलुरु पहुंचीं सिंह को अपनी छुट्टी के आवेदन के खारिज होने का पता चला। शनिवार रात उन्होंने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


पुरस्कार पाने के बाद उन्होंने जेएनयू का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हाल में अब तक यह संस्थान बेहद अनुकूल, सौहार्दपूर्ण और सहयोगी स्थान रहा। सिंह जेएनयू में 17 साल से पढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास कभी अधिक पैसा या सुविधाएं नहीं रहीं लेकिन हमारे पास शानदार सहयोगी और अकादमिक आजादी रही। आज चीजें बिगड़ रहीं हैं। मेरे संस्थागत घर में चीजें हास्यास्पद रूप से बिगड़ गयी हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘‘आप पूछ सकते हैं कि चीजें कितनी बिगड़ी हैं? बेंगलुरु पहुंचने पर जब मैंने अपना ईमेल देखा तो मुझे पता चला कि यहां आने के लिये मैंने जो छुट्टी का आवेदन दे रखा था उसे मेरे कुलपति ने खारिज कर दिया है। इसलिए कृपया इस बात से अवगत रहें कि यहां आज इस मंच पर मेरी उपस्थिति गैरकानूनी है।’’ 

सिंह एक प्रोफेसर हैं और नई दिल्ली स्थित जेएनयू में स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड ऐस्थेटिक्स की डीन हैं। सिंह को यह पुरस्कार मुगल, राजपूत और दक्कन कला पर अद्वितीय कार्य के लिये प्रदान किया गया है। आईएसएफ ने विज्ञान एवं अनुसंधान की विभिन्न श्रेणियों में इन्फोसिस पुरस्कार 2018 जीतने वाले छह प्रख्यात प्रोफेसरों को यहां शनिवार रात सम्मानित किया और अपने 10 साल पूरे करने का जश्न भी मनाया।

वार्षिक पुरस्कार में शुद्ध सोने का एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख अमेरिकी डॉलर (इतनी ही राशि के बराबर भारतीय रुपये) का नकद पुरस्कार शामिल है। जाने-माने वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के छह सदस्यीय निर्णायक मंडल ने छह वर्गों में 244 नामांकनों में विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed