फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   University of Delhi: Notice to return library books to students in a week

दिल्ली विश्वविद्यालय: छात्रों को एक सप्ताह में लाइब्रेरी की पुस्तकें लौटाने का नोटिस 

Wed, 03 Jun 2020 01:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Jun 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
University of Delhi: Notice to return library books to students in a week
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने तृतीय वर्ष के सभी छात्रों को पुस्तकालय की किताबें लौटाने का नोटिस दिया है। कॉलेज प्रिंसिपल की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया है कि छात्र तीन जून से 10 जून के बीच (सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक) कॉलेज आकर किताबें जमा कराएं। इस अवधि में किताबें जमा नहीं कराने पर वह परीक्षा नहीं दे सकेंगे। कॉलेज की ओर से कहा गया है कि लौटाने वाली किताबें अच्छी स्थिति में होनी चाहिए।
विज्ञापन


नोटिस में स्टूडेंट एंड फंड द्वारा गरीब विद्यार्थियों को दी जाने वाली किताबों को भी लौटाने के लिए कहा गया है। साथ ही देरी से पुस्तकें लौटाने का जुर्माना 8 मार्च तक का लिया जाएगा। इस नोटिस के बाद सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि जब कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद है, तो कॉलेज कैसे छात्रों को कॉलेज आकर किताबें जमा कराने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन


डीयू के कॉलेजों में बाहरी राज्यों के छात्र भी पढ़ते हैं और कोरोना के कारण अपने घरों को चले गए तो वह कैसे अपनी किताबें जमा कराएंगे। फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोश्ल जस्टिस के चेयरमैन प्रो हंसराज ने इस मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय व दिल्ली सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना महामारी के कारण सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को खोलने से मना किया है तो यह कॉलेज कैसे छात्रों को बुला सकता है। बहुत से ऐसे विद्यार्थी है जिनके परिवार इस समय आर्थिक तंगी के कारण छात्रों को भेजने में असमर्थ होंगे ऐसे में छात्र कैसे कॉलेज आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed