फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   University administration is benefiting ABVP: Devendra Yadav

एबीवीपी को फायदा पहुंचा रहा विश्वविद्यालय प्रशासन : देवेन्द्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
डूसू चुनाव : नॉर्थ, ईस्ट और साउथ कैंपस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में एनएसयूआई पैनल की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नाॅर्थ, ईस्ट और साउथ कैंपस में तीन बैठकों का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी को फायदा पहुंचा रहा है। उन्होंने सवाल खड़े किए कि जब राजनीतिक दलों को प्रचार की अनुमति नहीं है, तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एबीवीपी उम्मीदवारों के लिए कैंपस में प्रचार करने की छूट क्यों दी गई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने डूसू चुनाव में साम, दाम और दंड-भेद के सभी हथकंडे अपना लिए हैं। उन्होंने छात्रों से डूसू चुनाव को लोकतंत्र बचाने की मुहिम मानकर मतदान करने की अपील की। पिछले 11-12 सालों में भाजपा ने लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। अब वक्त है कि छात्र अपनी ताकत से एनएसयूआई को जिताकर लोकतंत्र को मजबूती दें। यादव ने भरोसा जताया कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला अध्यक्ष उम्मीदवार समेत संतुलित पैनल के दम पर एनएसयूआई चारों पदों पर जीत दर्ज करेगी। बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व मंत्री डाॅ. नरेन्द्र नाथ, प्रो. किरण वालिया, सचिव अभिषेक दत्त के अलावा रागिनी नायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed