फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unity Group owner's son jailed for contempt of court

Delhi NCR News: यूनिटी ग्रुप के मालिक के बेटे को कोर्ट की अवमानना के लिए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी ने कोर्ट में पीड़िता के वकील से अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने यूनिटी ग्रुप के मालिक के बेटे नितिन अग्रवाल को कोर्ट की अवमानना और वकील से बदसलूकी करने के मामले में जेल भेज दिया है। आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान आरोपी ने कोर्ट में पीड़िता के वकील से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पीड़िता के पिता व पूरे परिवार को गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

कोर्ट ने कई बार समन भेजा, लेकिन नितिन पेश नहीं हुआ। आखिरकार कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। ऐसे में मंगलवार को आनंद विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 26 नवंबर को आरोपी की आवाज का नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी नितिन अग्रवाल, जो पश्चिम पंजाबी बाग का निवासी है और यूनिटी ग्रुप से जुड़े एक बड़े कारोबारी परिवार का बेटा है। वह शादी के बाद से ही उस पर दहेज के नाम पर लगातार दबाव बना रहा था और मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed