{"_id":"697cc04304ceacd4a2020563","slug":"unit-manufacturing-fake-shoes-of-branded-companies-busted-goods-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-122120-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बनाने वाली यूनिट पकड़ी, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बनाने वाली यूनिट पकड़ी, सामान बरामद
विज्ञापन
- अपराध शाखा ने मालिक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बनाने वाली एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस यूनिट के मालिक संदीप सिंह (44) को गिरफ्तार किया है। ये यूनिट अंबेडकर एन्क्लेव, चौहान पट्टी, पुलिस स्टेशन सोनिया विहार, नॉर्थ-ईस्ट, दिल्ली के इलाके में चल रही थी। यूनिट से भारी मशीनें, मशहूर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स शूज ब्रांड के लोगो/ब्रांड नाम प्रिंट करने के लिए डाई और नकली/डुप्लीकेट जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में यह यूनिट चल रही है। एसआई प्रवीण कुमार और हवलदार अमित कुमार ने सूचना को विकसित किया और इलाके की रेकी की। इसके बाद एसीपी पंकज अरोड़ा व इंस्पेक्टर अमित सोलंकी की टीम ने अंबेडकर एन्क्लेव, चौहान पट्टी, सोनिया विहार में स्थित यूनिट में छापा मारा। यूनिट से लगभग 10000 से ज़्यादा नकली/डुप्लीकेट जूतों के ऊपरी हिस्से, ब्रांडेड कंपनियों जैसे न्यू बैलेंस, नाइकी, एडिडास और स्केचर्स की स्टिकर शीट आदि सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, कॉपीराइट का मामला दर्ज कर यूनिट के मालिक संदीप सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। अंबेडकर एन्क्लेव चौहान पट्टी सोनिया विहार, दिल्ली निवासी आरोपी संदीप सिंह मूलरूप से बस्ती, यूपी का रहने वाला है और साल 2000 में दिल्ली आया था।