फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unique use of threads in the painting

Delhi NCR News: पेंटिंग में धागों का अनूठा प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कलाकार सुखविंदर सिंह की जापानी महिला नामक पेंटिंग इन दिनों इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्सी की गैलरी में प्रदर्शित की जा रही है। यह रचना कनेक्शन प्रदर्शनी का हिस्सा है और इसमें रंगों के बजाय सूती धागों का अनूठा प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह ने अपनी कलाकृति में धागों के माध्यम से एक जापानी महिला का चित्र उकेरा है। यह तैलचित्र पहली नजर में एक साधारण स्त्री का लगता है, लेकिन करीब से देखने पर एक गहरी कहानी सामने आती है। चित्र में एक बड़ी टोपी और असामान्य रूप से लंबी नाक वाली स्त्री दिखाई देती है। उसका चेहरा शांत है, पर आंखों में कोई अनकहा सवाल छिपा है। एक लाल और अनोखी बिंदी इस चित्र को और रहस्यमय बनाती है। गहरे रंगों के बीच महीन रेखाएं और कैनवास पर छोटे चित्र भी इसकी रहस्यमयता बढ़ाते हैं।सुखविंदर सिंह ने दिल्ली और चंडीगढ़ में चित्रकला की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने जापान में ग्राफिक्स, फोटोग्राफी और प्रिंटमेकिंग का अध्ययन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed