फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Athletes' struggles and dreams were honored beyond medals

Delhi NCR News: पदक से आगे खिलाड़ियों के संघर्ष और सपनों को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे छिपे संघर्ष, सपनों और दृढ़ संकल्प को सम्मानित किया गया। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ मिलकर सात पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


सम्मानित खिलाड़ियों में शर्मिला ढांकर, दिलीप महादू गावित, सोमन राणा, मोहम्मद बेसिल मोर्सिंगनकथ, शुभम जुयाल, शिल्पा शायला और झंडू कुमार शामिल रहे। एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित झिंगरन ने कहा कि हर पदक के पीछे वर्षों की मेहनत, असफलताओं से उबरने का जज्बा और परिवार व प्रशिक्षकों का सहयोग होता है। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि ग्लासगो में जीते सात पदक भारतीय पैरा खेलों की बढ़ती ताकत का प्रमाण हैं। अब भारतीय दल आइची-नागोया 2026 एशियाई पैरा खेलों की तैयारियों में जुटेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed