फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Railway Minister Ashwini Vaishnav sweeps Hazrat Nizamuddin Railway Station

Delhi: केंद्रीय रेल मंत्री ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश

Sat, 17 Sep 2022 11:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Sep 2022 11:00 AM IST
सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Union Railway Minister Ashwini Vaishnav sweeps Hazrat Nizamuddin Railway Station
रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाते केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर तमाम नेता पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनोखे तरीके से मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ' स्वच्छता ही सेवा।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन


रेल मंत्री ने नई दिल्ली स्थित रेलवे अस्पताल पहुंचकर रक्तदान भी किया। उन्होंने निजामुद्दीन स्टेशन पर प्लेटफार्म व रेल लाइन की सफाई व्यवस्था का जायजा लने के साथ ही बोगियों को संक्रमणमुक्त करने के लिए इस्तेमाल होने वाले मशीन का जायजा लिया। इसके बाद फुटओवर ब्रिज, परिसर और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के कार्यों की शुरुआत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाएगा। इस अवसर पर वैष्णव ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे सेवा भाव के रूप में गहन स्वच्छता अभियान चलाएगा। स्वच्छता एक मिशन के साथ-साथ जीवन का अंग भी बन गई है। इस मौके पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष वीके त्रिपाठी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, दिल्ली मंडल प्रबंधक डिम्पी गर्ग समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

आज से इन विभागों में होगी स्वच्छता अभियान की शुरूआत
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट, टेलीकॉम, आईटी और देश के कई विभागों में स्वच्छता का एक महाभियान शुरू हुआ है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, स्वच्छता सेवा का एक बहुत बड़ा पर्याय है। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed