Delhi: केंद्रीय रेल मंत्री ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर तमाम नेता पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनोखे तरीके से मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ' स्वच्छता ही सेवा।'
स्वच्छता ही सेवा। pic.twitter.com/tbzO98L6nx
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 17, 2022
रेल मंत्री ने नई दिल्ली स्थित रेलवे अस्पताल पहुंचकर रक्तदान भी किया। उन्होंने निजामुद्दीन स्टेशन पर प्लेटफार्म व रेल लाइन की सफाई व्यवस्था का जायजा लने के साथ ही बोगियों को संक्रमणमुक्त करने के लिए इस्तेमाल होने वाले मशीन का जायजा लिया। इसके बाद फुटओवर ब्रिज, परिसर और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के कार्यों की शुरुआत भी की।
रेलवे स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाएगा। इस अवसर पर वैष्णव ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे सेवा भाव के रूप में गहन स्वच्छता अभियान चलाएगा। स्वच्छता एक मिशन के साथ-साथ जीवन का अंग भी बन गई है। इस मौके पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष वीके त्रिपाठी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, दिल्ली मंडल प्रबंधक डिम्पी गर्ग समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
आज से इन विभागों में होगी स्वच्छता अभियान की शुरूआत
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट, टेलीकॉम, आईटी और देश के कई विभागों में स्वच्छता का एक महाभियान शुरू हुआ है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, स्वच्छता सेवा का एक बहुत बड़ा पर्याय है।
दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। pic.twitter.com/8ZlWlYt9VK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2022