{"_id":"64f941a44c4c58d0780add75","slug":"union-minister-smriti-irani-says-till-devotees-are-alive-no-one-can-challenge-our-dharma-and-faith-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanatana Dharma: 'जब तक भक्त जीवित... कोई भी हमारे धर्म और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता', स्मृति ईरानी का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanatana Dharma: 'जब तक भक्त जीवित... कोई भी हमारे धर्म और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता', स्मृति ईरानी का हमला
Thu, 07 Sep 2023 09:13 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:13 AM IST
सार
सनातन धर्म पर हो रहे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के द्वारका में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में भक्त जिंदा हैं, तब तक सनातन को कोई चुनौती नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
Smriti Irani
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान का लगातार विरोध हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी भी उदयनिधि स्टालिन पर हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के द्वारका में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में भक्त जिंदा हैं, तब तक सनातन को कोई चुनौती नहीं दे सकता है।
द्वारका में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी आवाज़ उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए जिन्होंने 'सनातन धर्म' को चुनौती दी। जब तक भक्त जीवित हैं, कोई भी हमारे 'धर्म' और आस्था को चुनौती नहीं दे सकता। इसके बाद उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि जोर से बोलें कृष्ण कन्हैया लाल की… जय।
विज्ञापन
स्टालिन और प्रियांक खरगे के खिलाफ केस दर्ज
इससे पहले, सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के मामले में तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राम सिंह लोधी और आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री प्रियंक खरगे ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

#WATCH | Delhi: "Our voices must reach those people who challenged 'Sanatan Dharma'. Till devotees are alive, no one can challenge our 'dharma' and faith...", says Union Minister Smriti Irani during Janmashtami Mahotsav in Dwarka (06/09) pic.twitter.com/k1PKBIbFUe
— ANI (@ANI) September 7, 2023
स्टालिन और प्रियांक खरगे के खिलाफ केस दर्ज
इससे पहले, सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के मामले में तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राम सिंह लोधी और आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री प्रियंक खरगे ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
इससे समाज में दो वर्गों के बीच वैमनस्यता उत्पन्न हो गई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने बुधवार को कहा कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है।
धारा 153ए, 295ए के तहत मुकदमा दर्ज
उन्होंने कहा कि स्टालिन पर सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान करने और खड़गे पर उनकी टिप्पणी का समर्थन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली में आईपीसी की धारा 153ए, 295ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्टालिन ने दिया था ये बयान
स्टालिन ने शनिवार को तमिलनाडु में एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। उनकी टिप्पणियों पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और भाजपा ने कांग्रेस पर उनकी टिप्पणियों की निंदा की है।