{"_id":"5b54b7604f1c1b3b748b63ff","slug":"union-minister-rajnath-singh-and-piyush-goyal-will-interact-at-national-traders-convention","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व्यापारी अधिवेशन आज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल करेंगे संवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व्यापारी अधिवेशन आज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल करेंगे संवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों की समस्या से रूबरू होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व्यापारी नेताओं से संवाद करेंगे। व्यापारियों ने भी तय किया है कि जीएसटी, ट्रांसपोर्टर की हड़ताल, सीलिंग की समस्या समेत कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे।
मौका होगा क न्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के तीन दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार महाधिवेशन का। अधिवेशन में लिए निर्णयों के आधार पर व्यापारी केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश सौंपेंगे और उनके क्रियान्वयन के लिए दबाव बनाएंगे।
आज से कन्फेडरेशन का दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में महाधिवेशन शुरू होने जा रहा है। जहां देशभर के व्यापारी नेता एक छत के नीचे जुटेंगे। व्यापारी नेता महाधिवेशन में देश के रिटेल व्यापार, ई-कॉमर्स, कर प्रणाली और डायरेक्ट सेलिंग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
23 से 25 जुलाई तक आयोजित सम्मेलन में सभी राज्यों के करीब 1500 व्यापारी नेता शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल देशभर के व्यापारी नेताओं के साथ दोपहर के सत्र में संवाद करेंगे।

क न्फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि तीन दिवसीय अधिवेशन विभिन्न सत्रों में होगा, जिसमें रिटेल व्यापार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
व्यापारी नेता जीएसटी का सरलीकरण, वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील का रिटेल व्यापार पर प्रभाव, ई-कॉमर्स के लिए नीति, रिटेल व्यापार में एफडीआई की प्रासंगिकता, डिजिटल भुगतान की आवश्यकता एवं वर्तमान रिटेल व्यापार का डिजिटलीकरण, व्यापारियों को आसानी से कर्ज उपलब्ध होना, दिल्ली में दुकानों की सीलिंग, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट में संशोधन समेत अन्य शामिल हैं।
अधिवेशन में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे और व्यापारियों से बातचीत करेंगे।