Delhi: दिल्ली में 52.9 डिग्री तापमान दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, IMD ने बताई ये वजह
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुंगेशपुर स्टेशन पर तापमान मापने वाला सेंसर खराब था, इससे ओवर रीडिंग आ गई थी। मौसम विभाग इसकी जांच में जुट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में गर्मी कहर बरपा रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा यह अभी तक आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में इतना तापमान होना संभव नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मौसम विभाग ने इसकी वजह सेंसर में खामी या कोई स्थानीय कारण बताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शहर के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है। आईएमडी डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है। केंद्रीय मंत्री एक्स पर लिखा, 'दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की संभावना बेहद कम है। आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी।'
It is not official yet. Temperature of 52.3°C in Delhi is very unlikely. Our senior officials in IMD have been asked to verify the news report. The official position will be stated soon. https://t.co/uaZMfRac1q
— Kiren Rijiju (मोदी का परिवार) (@KirenRijiju) May 29, 2024