फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Nitin Gadkari will honor more than 30 women on March 6

Delhi: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 6 मार्च को 30 से अधिक महिलाओं को करेंगे सम्मानित

Sun, 02 Mar 2025 07:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Mar 2025 07:55 AM IST
सार

नितिन गडकरी छह मार्च को प्रधानमंत्री संग्रहालय में 30 से अधिक महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार कमला पावर वीमेन अवार्ड के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari will honor more than 30 women on March 6
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छह मार्च को प्रधानमंत्री संग्रहालय में 30 से अधिक महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार कमला पावर वीमेन अवार्ड के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम का आयोजन कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन


ट्रस्ट की संचालिका निदर्शना गोवानी ने कहा कि यह पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने समाज के उत्थान और प्रगति के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस वर्ष आदिवासी, अति पिछड़े वर्ग की महिलाओं के साथ-साथ कला, खेल, समाज सेवा, व्यापार, मनोरंजन, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, आईटी और राजनीति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस विशेष आयोजन में कई केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद और कई लोग मौजूद रहेंगे। यह पुरस्कार समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने और सशक्त भारत की दिशा में उनके योगदान को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed