फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Nitin Gadkari inaugurates international trade fair

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Thu, 14 Nov 2019 08:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari inaugurates international trade fair
गडकरी ने मेले का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के प्रगति मैदान में गुरुवार से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ हो गया। यहां 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान उन्होंने कई स्टॉल पर जाकर कारीगरों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी थे। 

विज्ञापन


सुगमता के साथ व्यापार विषय पर आधारित मेला 18 नवंबर तक व्यापारी वर्ग के लिए खुला रहेगा। इसके बाद 19 से 27 नवंबर तक व्यापार मेला आम जनता के लिए चालू रहेगा। व्यापार मेले के इस संस्करण की थीम -कारोबार को आसान बनाना- है। यह थीम विश्व बैंक की कारोबार आसान बनाने के सूचकांक में विशिष्ट उपलब्धि से प्रेरित है। 
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2014 में भारत कारोबार आसान बनाने की रैंकिंग में 142 वें पायदान पर था जो अब 63 वें पायदान पर आ गया है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के कुल निर्यात में एमएसएमई का योगदान 29 प्रतिशत है। इस क्षेत्र ने अभी हाल ही में एक करोड़ से अधिक रोजगारों का सृजन किया है। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र को भारत की प्रगति का विकास इंजन बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वह डिजाइन में सुधार करने, लागत घटाने और व्यापार से लाभ कमाने के नए विचारों के साथ आगे आएं। उन्होंने कहा कि अनेक राज्य खनिजों और कच्ची सामग्रियों के मामले में समृद्ध हैं। इन्हें व्यापार और औद्योगिक अवसर में परिवर्तित करने की जरूरत है। 

वहीं राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि इस तरह के आयोजन ब्रांड इंडिया को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में मदद करते हैं। उन्होंने मेले में एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के विचार की भी प्रशंसा की। 

इन देशों के स्टॉल भी मिलेंगे देखने को
39 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मिस्र, इथोपिया, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान, म्यांमार, नेपाल, कतर, तिब्बत, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, ताइवान, तुर्की, ब्रिटेन और वियतनाम सहित अन्य देश हिस्सा ले रहे हैं। 

मेले में 7 से 12 नंबर के हॉल में ये हैं प्रदर्शन
हॉल सात से 12 तक कई मंत्रालयों की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई गई हैं। हॉल सात में लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रदर्शनी है। वहीं हॉल आठ में आयकर निदेशालय, हॉल नौ और 10 में विदेश भागीदार भारतीय रिजर्व बैंक, हॉल 11 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, 12 एवं 12 ए में केंद्र शासित राज्य एवं प्रदेश मंडप, महात्मा गांधी के जन्म के 150 वर्ष पर विशेष प्रस्तुति इत्यादि देखने को मिलेगी। 

दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक मिलेगा मेला में

मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को ही दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया। यहां दिल्ली सरकार की ओर से मोहल्ला क्लीनिक की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसे बढ़ावा दिया गया है। पवेलियन देखने वालों की मोहल्ला क्लीनिक में निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार, झारखंड, ओड़िशा सहित तमाम राज्यों की ओर से भी अपने अपने यहां की विशेषताओं को बताने के लिए पवेलियन लगाए हैं। 

मेले में खूब दिखे मास्क वाले चेहरे
दिल्ली की आबोहवा में घुला प्रदूषण जहां लोगों को बीमार कर रहा है। वहीं व्यापार मेले के पहले दिन जहरीली हवा से बचने के लिए मास्क वाले चेहरे भी खूब नजर आए। हालांकि अभी यह मेला केवल व्यापारी वर्ग के लिए खुला है। इसलिए यहां आगुंतकों की भीड़ ज्यादा नहीं है लेकिन बावजूद इसके गुरुवार को काफी लोग सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed