फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Harsh Vardhan taken a call on Kejriwal related ayushman bharat

आयुष्मान भारत योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Wed, 26 Sep 2018 04:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Harsh Vardhan taken a call on Kejriwal related ayushman bharat

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जन आरोग्य योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया जा रहा है। इसके चलते केंद्र सरकार की नीतियों का फायदा यहां के लोगों को न मिल रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लोगों को मुफ्त में पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। इसके लाभार्थी देश के किसी भी अस्पताल में मरीज अपना इलाज करवा सकेंगे। लेकिन, अब तक दिल्ली में इस योजना को नहीं लागू किया गया है।  

विज्ञापन


वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने आरोप लगाया कि निगम को विकास कार्यों में मदद की बजाय दिल्ली सरकार बाधाएं पैदा कर रही है। उधर, महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में उत्तरी दिल्ली नगर के विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं है, लेकिन दिल्ली सरकार निगम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उत्तरी दिल्ली की 150 सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मना कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री ने मदद की बजाए निगम का फंड रोक दिया है। महापौर ने कहा की निगम विद्यालयों में करीब 3.2 लाख बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए निगम की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द निगम 20 नए विद्यालयों का उद्घाटन करने जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed