फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Harsh Malhotra and Delhi BJP MPs met Delhi CM Rekha Gupta and inquired of her well-being

Rekha Gupta: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा सांसदों ने की सीएम रेखा से मुलाकात, जाना हालचाल

Thu, 21 Aug 2025 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Aug 2025 11:52 AM IST
सार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। सभी ने मुलाकात के बाद सीएम के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया।

विज्ञापन
Union Minister Harsh Malhotra and Delhi BJP MPs met Delhi CM Rekha Gupta and inquired of her well-being
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा सांसदों ने की दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात - फोटो : BJP MP Praveen Khandelwal

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा सांसदों ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बुधवार को 'जन सुनवाई' के दौरान गुजरात के राजकोट के रहने वाले राजेश खिमजी नाम के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया था। राजेश को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि आज हम सभी सांसद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आए हैं। वो बिल्कुल स्वस्थ हैं, इस विषय पर पुलिस अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री का जनता से मिलना अनवरत जारी रहेगा। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वास्थ्य अब ठीक है। जनसुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस अपना काम कर रही है। हम जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिलकुल स्वस्थ हैं। इस तरह की घटना होने से उनके मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। जनसंवाद के लिए वो जनता के बीच में फिर से नजर आएंगी। 
 

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निडर हैं और उनका मनोबल बना हुआ है। वो उसी आत्मीयता से लोगों से मिलती रहेंगी और दिल्ली को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए काम करती रहेंगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
 

सीएम बिल्कुल ठीक, घटना निंदनीय है: चंदोलिया

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिलकुल ठीक हैं। कल की घटना निंदनीय है...पूरी दिल्ली मुख्यमंत्री के साथ है। 

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर काम करने वाले मज़दूर संतोष ने बताया कि जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें अंदर आने दिया जा रहा है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। कल हम सुबह 9 बजे आए और हमें बताया गया कि आज काम बंद रहेगा। इसलिए हम वापस चले गए। 

सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान उनके आवास पर हमला
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान फरियादी बनकर आए एक युवक ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। आरोपी ने सीएम को कुछ पेपर दिए इसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी ने सीएम का हाथ और बाल पकड़े और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा।
 

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी ने सीएम को थप्पड़ भी मार दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने की बात से इंकार किया है। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपी
संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा और पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया भागे-भागे सीएम आवाज पहुंचे। फौरन मुख्यमंत्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आरोपी को तुरंत ही पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाया गया। उसकी पहचान राजकोट, गुजरात निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (41) के रूप में हुई है।

 

सीएम पर हमले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम खुफिया एजेंसी भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। हालांकि थाने के बाहर भीड़ बढ़ते देखकर आरोपी को किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर उससे वहां पूछताछ की जा रही है। आरोपी की मां भानुबेन ने दावा किया है कि उसका बेटा डॉग लवर (पशु प्रेमी) है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

 

पिछले 24 घंटे से सीएम आवास की रेकी कर रहा था आरोपी
छानबीन के बाद दोपहर के समय आरोपी राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले 24 घंटे से सीएम आवास की रेकी कर रहा था। उसने मंगलवार को सीएम के शालीमार बाग स्थित निजी आवास की भी रेकी की थी।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन, आधार व बाकी कागजात बरामद किए हैं। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी सियासी साजिश का हिस्सा तो नहीं। उसके साथ कौन-कौन दिल्ली आया है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed