Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24 special trains will depart from Delhi today for the Chhath festival.

Delhi NCR News: छठ पर्व पर आज दिल्ली से चलेंगी 24 विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
- नई दिल्ली, आनंद विहार और शकूरबस्ती समेत सात स्टेशनों से होगा संचालन, यात्रियों की भीड़ के अनुसार चलाई जाएंगी अनारक्षित ट्रेनें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 31 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। जबकि शुक्रवार को 24 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के अनुसार, 12 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नौ विशेष ट्रेनें चलाई गई। आनंद विहार टर्मिनल से सात, शकूरबस्ती से पांच और हजरत निजामुद्दीन से पांच विशेष ट्रेनों का संचालन हुआ। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से तीन, दिल्ली सराय रोहिल्ला और रोहतक से एक-एक विशेष ट्रेन चलाई गई।

वहीं, 13 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से 24 विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है। इनमें नई दिल्ली से नौ, आनंद विहार टर्मिनल से सात और शकूरबस्ती से पांच ट्रेनें शामिल हैं। हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली जंक्शन से एक-एक, जबकि रोहतक से भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने छठ पर्व के दौरान विशेष रूप से बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की है।अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, ताकि स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article