फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Blackmailing case: Police take remand of Alok Kumar

केंद्रीय मंत्री ब्लैकमेलिंग मामला: आलोक के हर गुनाह में शामिल रही है निशा, रिमांड पर लेगी पुलिस

Tue, 07 May 2019 06:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 May 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Blackmailing case: Police take remand of Alok Kumar
मुख्य आरोपी आलोक और आरोपी पत्रकार नीशू - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैक मेल कर 10 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास मामले में गिरफ्तार आलोक को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। वहीं, आलोक के साथ गिरफ्तार हुई महिला निशा के बारे में पुलिस पूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। बताया जाता है कि निशा आलोक के साथ हर गुनाह में सहयोग करती थी। डॉ. महेश शर्मा से उगाही का प्रयास करने के दिन 22 अप्रैल को भी निशा आलोक के साथ अस्पताल के आसपास ही मौजूद थी। उगाही के पैसे के लिए नीशू को अस्पताल के अंदर भेजा गया गया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने उगाही के प्रयास में नीशू को कैलाश अस्पताल से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


इसके बाद पता चला था कि प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक कुमार ने पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी। इसके बाद से आलोक फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने 2 मई को आलोक को महिला साथी निशा के साथ कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को नोएडा लाया गया। इसके बाद दोनों को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस पांच या उससे अधिक दिनों के लिए रिमांड का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि आलोक के रिमांड पर लेकर पूछताछ से कई राज का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन


आलोक के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि यह संगठित गिरोह है। इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। मास्टर माइंड आलोक के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी भी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी खालिद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed